Breaking

Tuesday 12 July 2022

पसंदीदा रंगों से जानें इंसान अपना व्यक्तित्व(Know your personality from favorite colors)

Know your personality from favorite colors



पसंदीदा रंगों से जानें इंसान अपना व्यक्तित्व(Know your personality from favorite colors):-ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नौ ग्रह होते हैं, जो कि आकाश मण्डल में अपनी गति से परिक्रमा करते हुए इंसान के जीवन को प्रभावित करते हैं। यह नौ ग्रह के अलग-अलग रंगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन ग्रहों के रंगों के द्वारा इंसान या पुरुषों-औरतों के व्यक्तित्व को जाना जा सकता हैं। जो इंसान जिस रंग को ज्यादा पसंद करता हैं, उस इंसान पर उस रंग से सम्बंधित ग्रह का प्रभाव पड़ता हैं। आदमियों-स्त्रियों की रुचि, मानसिकता एवं कार्य प्रणाली भी वैसी ही हो जाती है। रंगों की पसंद-नापसन्द के आधार पर यह जान सकते है कि आदमियों-स्त्रियों पर किस ग्रह का प्रभाव होगा।




1.सुनहरी या चमकीला पीला रंग पसन्द करने वालों पर सूर्य ग्रह का प्रभाव:-यदि पुरुषों-औरतों का पसंदीदा रंग सुनहरी या चमकीला पीला हैं, तो उन पर सूर्य ग्रह का प्रभाव अधिक होगा। वें अपने नियमों का पालन करने वाले, अपने नियमों से समझौता नहीं करने वाले, किसी के नीचे में काम करना पसंद नहीं करने वाले व नहीं किसी का हुक्म या उपदेश को सुनना पसन्द नहीं करते हैं। अपने दोस्तों का भी भला सोचने वाले और मददगार होते हैं। 




2.सफेद या हल्का आसमानी रंग पसन्द करने वालों पर चन्द्रमा ग्रह का प्रभाव:-यदि पुरुषों-औरतों का पसंदीदा रंग सफेद या हल्का आसमानी है, तो उन पर चन्द्रमा ग्रह का अधिक प्रभाव होगा। यह मन की कल्पना में खोये रहने वाले, किसी पर भी दया भाव रखने वाले और अपनी भावना से भावुक रहने वाले होते है। यें जल्दी चिंता करने वाले, किसी पर भी शंका करने वाले, अपना निर्णय लेने में परेशानी तथा जल्दी-जल्दी निर्णय बदलने वाले होते हैं। यह अच्छे कला करने वाले, अच्छे चित्र बनाने वाले और अच्छे लेख लिखने वाले बन सकते हैं।




3.गहरा लाल या रक्त के समान रंग पसन्द करने वालों पर मंगल ग्रह का प्रभाव:-यदि पुरुषों-औरतों का पसंदीदा रंग गहरा लाल या रक्त के समान है, तो उन पर मंगल ग्रह का प्रभाव होगा। ये हर काम को जल्दी करने के लिये उतावल करने वाले, अपने कार्य का हाथों-हाथ या फौरन सफलता चाहने वाले और शौर्य व साहस से खतरों के द्वारा कार्य करना पसंद करते है।




4.हरा रंग पसन्द करने वालों पर बुध ग्रह का प्रभाव:-यदि पुरुषों-औरतों का पसंदीदा रंग हरा रंग है, तो उन पर बुध ग्रह का प्रभाव होगा। ये चतुर, बुद्धिमान अथवा गणना के सम्बन्धी कामों को पसन्द करने वाले, एक ही काम या जगह से जल्दी उकता जाने वाले, अकेले या बिना मतलब बैठना पसन्द नहीं करने वाले और नए काम करना या दोस्त बनाना पसन्द करने वाले हो सकते हैं।




5.पीला या हल्का पीला भूरा रंग पसन्द करने वालों पर गुरु ग्रह का प्रभाव:-यदि पुरुषों-औरतों का पसंदीदा रंग पीला या हल्का पीला भूरा है, तो उन पर गुरु ग्रह का प्रभाव होगा। यह किसी भी विषय के बारे में उसकी जड़ तक को खोजने वाले, किसी दूसरे को बोलने नहीं देने वाले, पढ़ना, सोचना और अपनी मर्यादा में रहकर कार्य करने वाले हो सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों एवं ज्ञानियों के पास रहकर ज्ञान या अच्छी बातें सिखना पसन्द होता हैं।




6. छींटदार, रंग-बिरंगा एवं चितकबरा रंग पसन्द करने वालों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव:-यदि पुरुषों-औरतों का पसंदीदा रंग छींटदार, रंग-बिरंगा एवं चितकबरा है, तो उन पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होगा। इनके चेहरे पर हमेशा खुशी के भाव झलकते हैं,  खुश रहने के मिजाज वाले, घूमने-फिरने, गीत-संगीत एवं अपना रौब झाड़ने वाले किसी भी बात को बढ़ा-चढ़ा करने वाले होते हैं।




7.नीला, काला या धुंधले गहरे रंग पसन्द करने वालों पर शनि व राहु-केतु ग्रह का प्रभाव:-यदि पुरुषों-औरतों का पसंदीदा रंग नीला, काला या धुंधले गहरे है, तो उन पर शनि व राहु-केतु ग्रह का प्रभाव होगा। यह ज्यादा भीड़-भाड़ से दूर रहकर एकांत में रहना पसंद करने वाले, बहुत ही मेहनत करने वाले और किसी भी काम को पूरी तरह से विश्वास के साथ करने वाले एवं दर्शन शास्त्र के जानकार हो सकते हैं।



 


ग्रहों के रंगों से व्यक्तित्व पर प्रभाव 


क्रम संख्या ग्रह रंग
1. सूर्य सुनहरी, चमकीला पीला, नारंगी
2. चन्द्रमासफेद, हल्का आसमानी
3. मंगल रक्तवर्णी, गहरा लाल
4. बुध हरा, मूंग के समान
5. गुरु पीला, हल्का पीला, भूरा
6. शुक्र रंग-बिरंगा, चितकबरा
7. शनि गहरा नीला, काला
8 राहु-केतु गहरा नीला, काला, धूम्रवर्णी

No comments:

Post a Comment