Breaking

Sunday 1 November 2020

तृतीय भाव मे राशियों का फल



तृतीय भाव राशियों का फल :-


1. मेष राशि :- यदि जन्म कुंडली क तृतीय भाव में यदि मेष राशि हो, तो जातक ब्राह्मणों का मित्र ,परोपकारी ,अच्छा, शुद्ध, महाविद्वान एवं राजकार्य से सम्मानित होता हैं।


2. वृषभ राशि :- यदि जन्म कुंडली के द्वितीय भाव में यदि वृषभ राशि हो, तो जातक महापराक्रमी, अच्छा, धनी, यशवान,बहादुर एवं कवि होता हैं।


3. मिथुन राशि :- जन्म कुंडली के द्वितीय भाव में मिथुन राशि हो ,तो जातक व्यापारी एवं गुरु भक्त,खेती का कार्य करने वाला, धार्मिक कथाओं का प्रेमी,संस्कारी एवं पुत्रो से युक्त होता हैं।


4. कर्क राशि :- जन्म कुंडली के द्वितीय भाव में यदि कर्क राशि हो ,तो जातक ब्राह्मणों से मित्रता करने वाला , शांत ,सुंदर, धार्मिक ,कृतज्ञ ,देवताओं एवं ब्राह्मणों की पूजा करने वाले लोगों से मित्रता करने वाला होता हैं।


5. सिंह राशि :- जन्म कुंडली के द्वितीय भाव में यदि सिंह राशि हो तो,जातक क्षुद्र,मित्रों से युक्त,लालची, हिंसक प्रवृत्ति पाप कथाओं का प्रेमी ,दूसरों की निंदा करने वाला होता है ।


6. कन्या राशि :- जन्म कुंडली के द्वितीय भाव में यदि कन्या राशि हो ,तो जातक वेश्याओं में भ्रमण करने वाला, गुरु भक्त,  सुंदर विलास करने वाली स्त्रियों से मैत्री करने वाला और पुण्यशाली  होता हैं।


7. तुला राशि :- यदि जन्मकुंडली के द्वितीय भाव में तुला राशि स्थित हो ,तो जातक पापी मित्रों से मित्रता करने वाला,  चंचल लोगों के साथ अनुरक्त , धन और पुत्र से युक्त लोगों के साथ मित्रता करने वाला होता हैं।


8. वृश्चिक राशि :- यदि जन्म कुंडली के द्वितीय भाव में वृश्चिक राशि स्थित हो ,तो जातक पापी, गरीब, कलही,बिना शर्म का ,लोगों के विपरीत आचरण करने वालो से मित्रता करने वाला होता हैं।


9. धनु राशि :- यदि जन्म कुंडली के द्वितीय भाव में वृश्चिक राशि स्थित हो ,तो जातक धैर्यवान, राजकीय नौकर,धनी,धर्मात्मा, खुश,कृपा करने वाला, युद्ध मे कुशल लोगों से मित्रता करने वाला होता हैं।


10. मकर राशि :- यदि जन्मकुंडली के द्वितीय भाव में मकर राशि की स्थिति हो,तो जातक सदैव सुखी,गुरु एवं मित्र प्रिय धनवान और विद्वान होता हैं।


11. कुम्भ राशि :- यदि जन्म कुंडली के द्वितीय भाव में कुंभ राशि हो,तो जातक कीर्तिमान, क्षमाशील, व्रत को करने वाला,सत्यवादी,  सुशील , गुणों से युक्त लोगों से  मित्रता करने वाला और अच्छी बातें करने वाले लोगों से मित्रता करने वाला होता हैं।


12. मीन राशि :- यदि जन्मकुंडली के द्वितीय भाव में मीन राशि स्थित हो, तो जातक हंसमुख स्वभाव का, मोहित करने वाला ,कुशील, खिलाड़ी एवं खराब गीतों के प्रति लालसा रखने वाला,गाने वालो एवं दुष्टों से मित्रता करने वाला होता हैं।



No comments:

Post a Comment