Breaking

Friday 27 August 2021

श्री बालकृष्णजी की आरती(Shri Balkrishna ji ki Aarti)

                    



श्री बालकृष्णजी की आरती(Shri Balkrishna ji ki Aarti):-श्रीबालकृष्णजी की आरती करने से मनुष्य के जीवन का उद्धार हो जाता है और मनुष्य को मनुष्य योनि से मुक्ति मिल जाती है। श्रीबालकृष्णजी के बाल्य काल के रूप दर्शन करके उनकी आरती करने से मनुष्य जिनको सन्तान की चाह होती है, उनको आरती करके उनको माखन का भोग लगाना चाहिए। श्रीबालकृष्णजी की आरती नियमित रूप से करते रहना चाहिए।




।।अथ श्री बालकृष्णजी की आरती ।।

आरती बालकृष्णजी कीजै।

अपनों जनम सुफल करि लीजै।

श्रीयशुदा को परम् दुलारौ।

बाबा की अंखियन कौ तारो।।

आरती बालकृष्णजी कीजै

अपनों जनम सुफल करि लीजै।

गोपिन के प्राणन को प्यारौ।

इन पैं प्राण निछावरि कीजै।

आरति बालकृष्ण की कीजै।।

अपनों जनम सुफल करि लीजै।

बलदाऊ कौ छोटो भैया।

कनुआँ कहि कहि बोलत मैया।

परम मुदित मन लेत वलैया।

यह छबि नयननि में सरि लीजै।

आरती बालकृष्णजी कीजै।

अपनों जनम सुफल करि लीजै।

श्री राधावर सुघर कन्हैया।

ब्रजनन कौ नवनीत खवैया।

देखत ही मन नयन चुरैया।

अपनौ सरबस इनकूं दिजे।

आरती बालकृष्णजी कीजै।

अपनों जनम सुफल करि लीजै।

तोतरि बोलनि मधुर सुहावै।

सखन मधुर खेलत सुख पावै।

सोई सुकृती जो इनकू ध्यावै।।

अब इनकूं अपनो करि लीजै।

आरती बालकृष्णजी कीजै।।

अपनों जनम सुफल करि लीजै।

।।इति श्रीबालकृष्णजी की आरती।।

।।जय बोलो बालगोपाल जी जय हो।।

।।जय बोलो बालकन्हिया की जय।।

No comments:

Post a Comment