Pages

Sunday 15 August 2021

श्री कृष्ण भगवान की आरती(Aarti of Shri Krishna Bhagavan)





श्री कृष्ण भगवान की आरती(Aarti of Shri Krishna Bhagavan):-भगवान श्रीकृष्णजी का गुणगान करते रहने से मनुष्य का जीवन सफल हो जाता है, मनुष्य के पास अधिक समय आज के युग में होने से वह मन्त्रों का जाप नहीं कर सकता है, इसलिए मनुष्य को भगवान के गुणगान के स्वरूप आरती करके भी भी फल पा सकता है, जो कि मन्त्रों के द्वारा मिलता है। इसलिए मनुष्यों को आरती करते रहना चाहिए।



।।अथ श्री कृष्ण भगवान की आरती।।

ओउम जय श्री कृष्ण हरे, प्रभु जय श्री कृष्ण हरे।

भक्तन के दुख सारे पल में दूर करे।।

परमानन्द मुरारी मोहन गिरधारी।

जय रस रास बिहारी जी जय गिरधारी।

ओउम जय श्री कृष्ण हरे, प्रभु जय श्री कृष्ण हरे।

भक्तन के दुख सारे पल में दूर करे।।

कर कंचन कटि सोहत कानन में बाला।

मोर मुकुट पीताम्बर सोहे बनमाला।

ओउम जय श्री कृष्ण हरे, प्रभु जय श्री कृष्ण हरे।

भक्तन के दुख सारे पल में दूर करे।।

दीन सुदामा तारे दरिद्रों के दुख टारे।

गज के फन्द छुड़ाए भव सागर तारे।

ओउम जय श्री कृष्ण हरे, प्रभु जय श्री कृष्ण हरे।

भक्तन के दुख सारे पल में दूर करे।।

हिरण्यकश्यप संहारे नरसिंह रूप धरे।

पाहन से प्रभु प्रंगटे जम के बीच परे।

ओउम जय श्री कृष्ण हरे, प्रभु जय श्री कृष्ण हरे।

भक्तन के दुख सारे पल में दूर करे।।

पापी कंस विदारे नल कूबेर तारे।

दामोदर छवि सुन्दर भक्तन के प्यारे।

ओउम जय श्री कृष्ण हरे, प्रभु जय श्री कृष्ण हरे।

भक्तन के दुख सारे पल में दूर करे।।

काली नाग नथैया नटवर छवि सोहे।

फन-फन नाचा करते नागन मन मोहे।

ओउम जय श्री कृष्ण हरे, प्रभु जय श्री कृष्ण हरे।

भक्तन के दुख सारे पल में दूर करे।।

राज्य उग्रसेन पाये माता शोक हरे।

द्रुपद सुता पत राखी करुणा लाज भरे।

ओउम जय श्री कृष्ण हरे, प्रभु जय श्री कृष्ण हरे।

भक्तन के दुख सारे पल में दूर करे।।


।।इति श्री दामोदर भगवान की आरती।।

।।जय बोलो गिरधारी की जय हो।

।।जय बोलो मुरारी की जय हो।।

No comments:

Post a Comment