Pages

Monday 16 August 2021

श्री सालासर बालाजी की आरती(Shri Salasar Balaji ki Aarti)

                 


श्री सालासर बालाजी की आरती(Shri Salasar Balaji ki Aarti):-श्री सालासर बालाजी महाराज की जो मनुष्य आरती को करता है उंसके समस्त तरह के कष्टों का अंत हो जाता है। उस मनुष्य को अपने मन की चाही हुई इच्छाओं की पूर्ति हो जाती हैं। इसलिए मनुष्य को भगवान श्री सालासर बालाजी की आरती करनी चाहिए।




।।अथ श्री सालासर बालाजी की आरती।।

जयति जय जय बजरंग बाला,

कृपा कर सालासर वाला।

चैत सुदी पूनम को जन्मे,

अंजनी पवन खुशी मन में।

जयति जय जय बजरंग बाला,

कृपा कर सालासर वाला।

प्रकट भये सुर वानर तन में,

विदित यस विक्रम त्रिभुवन में।

जयति जय जय बजरंग बाला,

कृपा कर सालासर वाला।

दूध पीवत स्तन मात के,

नजर गई नभ ओर।

जयति जय जय बजरंग बाला,

कृपा कर सालासर वाला।

तब जननी की गोद से पहुंचे,

उदयाचल पर भोर।

जयति जय जय बजरंग बाला,

कृपा कर सालासर वाला।

अरुण फल लखि रवि,

 मुख डाला कृपा कर।।1।।

तिमिर भूमण्डल में छाई,

चिबुक पर इन्द्र बज्र बाए।

जयति जय जय बजरंग बाला,

कृपा कर सालासर वाला।

तभी से हनुमत कहलाए,

द्वय हनुमान नाम पाये।।

जयति जय जय बजरंग बाला,

कृपा कर सालासर वाला।


।।इति श्री सालासर बालाजी की आरती।।

।।जय बोलो श्री रुद्र अवतार की जय हो।।

।।जय बोलो श्री बजरंगबली की जय हो।

No comments:

Post a Comment