Pages

Saturday 5 March 2022

अपने व्यापार का नाम किस राशि के नाम पर रखें, जानें व्यवसाय की लाभ राशि(After which zodiac to name your business, know the profit zodiac of the business)

 
अपने व्यापार का नाम किस राशि के नाम पर रखें, जानें व्यवसाय की लाभ राशि
अपने व्यापार का नाम किस राशि के नाम पर रखें, जानें व्यवसाय की लाभ राशि

                      




अपने व्यापार का नाम किस राशि के नाम पर रखें, जानें व्यवसाय की लाभ राशि(After which zodiac to name your business, know the profit zodiac of the business):-जब कोई भी व्यक्ति नया व्यापार या नये काम को शुरुआत करता है, तो वह सहज रूप से जानना चाहेगा कि वह किसके साथ व किसके नाम से अपना व्यापार करे जिससे उसको अधिक फायदा मिलेगा। यह सब जानने के लिए सबसे अच्छा तरीका है कि सुदर्शन चक्र में लग्न, रवि राशि, सोम राशि से उस प्रभावी ग्रह और राशि को जानने से उसे अधिक धन-सम्पत्ति का फायदा व एक-दूसरे का सहयोग मिलेगा।


सम्पत्ति-धन का फायदा देने वाले ग्रह से सम्बंधित व्यक्ति या राशि के नाम से ग्रह या राशि की दिशा पर शुरू किया गया व्यापार फायदा देता है। वह व्यापार ओर भी अधिक फायदा देगा जो फायदे से सम्बंधित ग्रह पर आधारित है।


फायदेप्रद स्थिति को जानने के लिए ज्योतिष का ज्ञान की आवश्यकता नहीं है। कई लोग जो ज्योतिष को नहीं जानते है या मानते हैं, वे भी अनजाने में अपने अनुभव के आधार पर फायदे का रास्ता खोज लेते है। जैसे कई लोग अपनी बेटी को भाग्यशाली मानते हुए अक्सर बताते है कि उनकी बेटी के जन्म के बाद क्या-क्या फायदा हुवा।


कई लोग अपने पिता, तो कोई अपने गुरु को अपनी कामयाबी का आधार मानते हैं।


यदि कोई व्यक्ति अपने जीवन का मूल्यांकन करे, तो वह स्वंय ही जान सकता है कि कौन व्यक्ति उसके लिए फायदेमंद है।


अक्सर लोग स्व-मूल्यांकन के आधार पर ही जान लेते है कि कौनसा रंग, कौनसी जगह, कौनसा कार्य आदि उनके के लिए फायदेमंद है।


यदि किस भी व्यक्ति का व्यापार अच्छा नहीं चल रहा है, तो उसे इस बात का ध्यान देना चाहिए कि वह फायदे वाले भाव से सम्बंधित रिश्तेदार का सम्मान करें और उससे सम्बन्ध को सुधारें।


यदि फायदे देने वाले ग्रह की जानकारी करने पर उससे सम्बन्धित काम का अच्छा नतीजा आएगा।


1.मेष राशि:-मेष राशि वाले अपने सहयोगियों से बेहतर सम्बन्ध बनाने पर फायदा होगा। 


फायदे का व्यवसाय या कार्य:-मेष राशि वाले किसी ओर के निर्देशन में कार्य या सेवकों पर आधारित कार्य या नौकरी से सम्बंधित काम करने पर फायदा होगा।


फायदे की राशि:- मेष राशि वालों की कुम्भ राशि से सम्बंधित व्यवसाय करने से फायदा होगा।


2.वृषभ राशि:-वृषभ राशि वाले अपने गुरु, बुजुर्ग से बेहतर सम्बन्ध बनाने पर फायदा होगा।


फायदे का व्यवसाय या कार्य:-वृषभ राशि वाले को बुजुर्गों के नाम से व्यापार या बुजुर्गों द्वारा किया गया व्यवसाय करने से फायदा होगा। 


फायदे की राशि:-वृषभ राशि वालों को मीन राशि से सम्बंधित व्यवसाय करने से फायदा होगा।


3.मिथुन राशि:-मिथुन राशि वाले अपने भाई से बेहतर सम्बन्ध बनाने पर फायदा होगा।


फायदे का व्यवसाय या कार्य:- मिथुन राशि वाले को भाई या रक्त सम्बंधियों के नाम से या सहयोग से किया गया व्यवसाय से फायदा होगा।


फायदे की राशि:-मिथुन राशि वालों की मेष राशि से सम्बंधित व्यवसाय करने से फायदा होगा।


4.कर्क राशि:-कर्क राशि वाले अपने पति या पत्नी से बेहतर सम्बन्ध बनाने पर फायदा होगा।


फायदे का व्यवसाय या कार्य:- कर्क राशि वाले को पति या पत्नी के नाम से या सहयोग से किया गया व्यवसाय से फायदा होगा


फायदे की राशि:- कर्क राशि वालों को वृषभ राशि से सम्बंधित व्यवसाय करने से फायदा होगा।


5.सिंह राशि:-सिंह राशि वाले अपनी बहन या बेटी से बेहतर सम्बन्ध बनाने पर फायदा होगा।


फायदे का व्यवसाय या कार्य:-सिंह राशि वाले को बहन या बेटी के नाम से या बहन या बेटी सहयोग से किया गया व्यवसाय से फायदा होगा।


फायदे की राशि:-सिंह राशि वालों की मिथुन राशि से सम्बंधित व्यवसाय करने से फायदा होगा।


6.कन्या राशि:-कन्या राशि वाले अपनी माता से बेहतर सम्बन्ध बनाने पर फायदा होगा।


फायदे का व्यवसाय या कार्य:- कन्या राशि वाले को माता के नाम से या माता सहयोग से किया गया व्यवसाय से फायदा होगा


फायदे की राशि:-कन्या राशि वालों की कर्क राशि से सम्बंधित व्यवसाय करने से फायदा होगा।


7.तुला राशि:-तुला राशि वाले अपने पिता से बेहतर सम्बन्ध बनाने पर फायदा होगा।


फायदे का व्यवसाय या कार्य:- तुला राशि वाले को पिता के नाम से या पिता सहयोग से किया गया व्यवसाय से फायदा होगा


फायदे की राशि:- तुला राशि वालों की सिंह राशि से सम्बंधित व्यवसाय करने से फायदा होगा।


8.वृश्चिक राशि:- वृश्चिक राशि वाले अपने बहन या बेटी से सम्बन्ध बनाने पर फायदा होगा।


फायदे का व्यवसाय या कार्य:-  वृश्चिक राशि वाले को बहन या बेटी के नाम से या बहन या बेटी सहयोग से किया गया व्यवसाय से फायदा होगा।


फायदे की राशि:- वृश्चिक राशि वालों की कन्या राशि से सम्बंधित व्यवसाय करने से फायदा होगा।


9.धनु राशि:-धनु राशि वाले अपने पति या पत्नी से बेहतर सम्बन्ध बनाने पर फायदा होगा।


फायदे का व्यवसाय या कार्य:- धनु राशि वाले को पति या पत्नी के नाम से या पति या पत्नी के सहयोग से किया गया व्यवसाय से फायदा होगा।


फायदे की राशि:-धनु राशि वालों की तुला राशि से सम्बंधित व्यवसाय करने से फायदा होगा।


10.मकर राशि:-मकर राशि वाले अपने  से बेहतर सम्बन्ध बनाने पर फायदा होगा।


फायदे का व्यवसाय या कार्य:-मकर राशि वाले को भाई या रक्त सम्बंधियों के नाम से या भाई या रक्त सम्बंधियों के सहयोग से किया गया व्यवसाय से फायदा होगा।


फायदे की राशि:- मकर राशि वालों की वृश्चिक राशि  से सम्बंधित व्यवसाय करने से फायदा होगा।


11.कुम्भ राशि:-कुम्भ राशि वाले अपने गुरु, बुजुर्ग से बेहतर सम्बन्ध बनाने पर फायदा होगा।


फायदे का व्यवसाय या कार्य:-कुम्भ राशि वाले को बुजुर्गों के नाम से या बुजुर्गों द्वारा किया गया व्यवसाय से फायदा होगा।


फायदे की राशि:-कुम्भ राशि वालों की धनु राशि से सम्बंधित व्यवसाय करने से फायदा होगा।


12.मीन राशि:-मीन राशि वाले अपने सहयोगियों से बेहतर सम्बन्ध बनाने पर फायदा होगा।


फायदे का व्यवसाय या कार्य:- मीन राशि वाले को किसी ओर के निर्देशन में कार्य या सेवकों पर आधारित कार्य इस नौकरी से या सहयोग से किया गया व्यवसाय से फायदा होगा।


फायदे की राशि:-राशि वालों की मकर राशि से सम्बंधित व्यवसाय करने से फायदा होगा।




No comments:

Post a Comment